चिनियां : चिनियां थाना क्षेत्र के वनरक्षियों के द्वारा विशेष छापामारी कर भोर के 3:00 बजे तीन मोटरसाईकल को जब्त किया गया, जिसमें सखुआ के इमारती लकड़ी लदा हुआ था। तस्कर अपनी - अपनी मोटरसाइकल छोड़कर भाग गए। वनरक्षी में राहुल कुमार, दयानन्द कुमार, उमेश कुमार शामिल थे।

वनरक्षी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है, और जांच कर उनपर
कार्रवाई की जाएगी। मोटरसाइकल में हीरो होंडा के सीडी डॉन, एचएफ डीलक्स व स्पलेंडर प्लस है।