भवनाथपुर : मंगलवार की देर शाम सात बजे करीब रेलवे साईडिंग के समीप गाय और टेंपू के बीच हुई जोरदार टक्कर में टेंपू चालक चपरी गांव निवासी 27 वर्षीय कमलकांत गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीरावस्था में वहां के स्थानीय समाजसेवी सुबोधकांत पाठक तथा भुषण वर्मा के सहयोग से भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर तैनात आयुष डॉक्टर निशंक निश्रम ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टेंपू चालक सवारी छोड़कर खाली टेंपू लेकर घर वापस हो रहा था कि बीच सड़क पर बैठी गाय से सीधी टक्कर होकर पलट गई, इस दौरान चालक टेंपू के अंदर घुस गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकाला गया और अस्पताल लाया गया। चिकित्सिक ने बताया कि चालक को सीना और चेहरे में गंभीर चोटें आयी हुई है, स्थिति गंभीर है।