कांडी : गढ़वा जिला केअंतर्गत काण्डी प्रखंड पंचायत हरिहरपुर ग्राम रपुरा के निवासी जयपाल कुमार रवि जो कांडी प्रखंड के पंचायत स्वयंसेवक हैं। वह किसी निजी कार्य के लिए अपने भाभी के साथ मोटरसाइकिल वाहन द्वारा गढ़वा जा रहे थे। गढ़वा जाने के दौरान महुआ धाम कांडी मुख्य मार्ग में ग्राम मझिगावॉ के टोला आजाद नगर के समीप एक बच्चा को बचाने में एक्सीडेंट कर गये। एक्सीडेंट के दौरान जयपाल कुमार रवि को एक पैर फ्रैक्चर हो गया और उनके भाभी को गंभीर रूप से चोट पहुंचा। वहां के स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जयपाल कुमार रवि एवं उनके भाभी को अस्पताल भेजा गया। अभी जयपाल कुमार रवि का इलाज बी०एच०यू० अस्पताल बनारस में चल रहा है। जयपाल कुमार रवि का रोड एक्सीडेंट द्वारा दूसरा बार एक ही पैर फ्रैक्चर हुआ है।