बिशुनपुरा : एक तरफ पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रखंड के अवैध महुवा शराब बनाने वाले तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध देशी शराब के निर्माण एवं बिक्री को लेकर बिशुनपुरा पुलिस गंभीर है।
गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी कर थाना क्षेत्र के पिपरी खुर्द गांव निवासी मुन्ना भुईया को शराब रखने एवं बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चुनवा उरांव ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने एवं बेचने वाले किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे। पुलिस ने इसके अलावे पिपरिकला, सारो, देवगुड़वा आदि जगहों पर छापेमारी भी की।