केतार : आज पचाडुमर पंचायत भवन कार्यालय में समूह का बैठक कराया गया। जिसमें लगभग 17 समूह को सीसीएल लोन लेने के लिए बताया गया। जिसमें बताया गया की सभी समूह में 5 लाख की राशि दी जाएगी। जिसमें सभी समूह के दीदी लोग अपने - अपने समूह के दीदी को उनकी जरूत के अनुसार पैसा दे कर उनका विकास में भागीदारी निभाएंगी और उनकी जीवन यापन एक बेहतर तरीका से गुजरे।
इस मौके पर वनांचल ग्रामीण बैंक केतार के शाखा प्रबंधक राहुल सिंह मुंडा, ग्रिजेश शर्मा राजेश कुमार, कालीचरण, सुजीत कुमार यादव सहित अन्य कई सहयोगी उपस्थित थे।