whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27538402
Loading...


उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, किया गया समाधान

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-20, 06:26 PM visibility 761
Share



उपायुक्त के जनता दरबार में पहुंचे फरियादी, किया गया समाधान


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखते हुए समाधान की गुहार लगाई। इससे पूर्व कोरोना महामारी को देखते हुए सभी फरियादियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया, तथा उक्त कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। सर्वप्रथम जनता दरबार में ग्राम- नवाडीह, पंचायत- अंचला अंचल- गढ़वा के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर बिछली आहर के बांध एवं मुख्य जल निकासी मार्ग की सत्यता की जांच करते हुए पूर्ण जीर्णोद्धार करने के संबंध में उपायुक्त से अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि इस बांध से नवाडीह के लगभग 250 एकड़ भूमि में सिंचाई होती है। इसका कैचमेंट एरिया लगभग 12 किलोमीटर है एवं इसके भरने से ग्राम नवाडीह के दो अन्य आहर एवं एक बड़ा तालाब भी जल से भर जाता है। उन्होंने बताया कि दिनांक 9 अक्टूबर 2020 को अनाधिकृत रूप एक व्यक्ति भव खोलने के क्रम में फस कर मर गया, तथा अगले दिन फंसे शव को निकालने के लिए उक्त बिछली आहार के बांध को कुछ लोगों के द्वारा काट दिया गया जिससे आहर का सारा जल बह गया। आहार के जल के बर्बाद हो जाने के कारण नवाडीह के किसानों की धान की सिंचाई असंभव हो गई है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार पानी खोलने की तिथि दीपावली के सुबह में निर्धारित है, परंतु अब संरचना ध्वस्त हो जाने के कारण इसमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे ग्रामीणों ने उपायुक्त से बांध की मरम्मती करवाने की गुहार लगाई।
इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग गढ़वा को मामले का जायजा लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर अविलंब बांध की मरम्मती करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जनता दरबार में अगले फरियादी ग्राम- केतार निवासी मुस्तफा अंसारी ने उपायुक्त से आवास स्वीकृति हेतु निवेदन करते हुए कहा कि इंदिरा आवास हेतु निर्गत सूची में मेरा नाम दर्ज है, परंतु मुझे आवास स्वीकृति की कोई सूचना नहीं मिली है वर्तमान में मेरा आवास बहुत ही जर्जर स्थिति में है, ऐसे में उन्होंने उपायुक्त से अपनी समस्या का समाधान करने हेतु निवेदन किया। वहीं अगले फरियादी गढ़वा प्रखंड, लगमा निवासी बुद्धदेव पांडेय ने उपायुक्त को अपनी दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में इसके अलावा राशन कार्ड, जमीन विवाद, स्वास्थ्य विभाग, संविदा पर कार्यरत कर्मियों के संविदा विस्तार समेत अन्य से जुड़े मामलों से संबंधित 29 आवेदन आये जिन्हें उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द से जल्द उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play