गढ़वा : भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मिला। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि गढ़वा थाना क्षेत्र के लखना गाँव में विगत कुछ दिनों पुर्व सुनरकालो कुँवर चंद्रवंशी महिला की हत्या गांव के ही अपराधियों द्वारा किया गया है। साथ ही गढ़वा शहर में स्वर्ण व्यवसायी विजय सोनी को अपराधियों ने गोली मारी। लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना चिंतनीय विषय है। जनता का भरोसा हेमंत सरकार से उठ चुका है। विगत कुछ दिनों से गढ़वा जिला सहित पुरे झारखंड में अपराध चरम पर पहुंच चुका है। जनता त्राहिमाम कर रही है। वर्तमान सरकार अपराधियों के चंगुल में फंसती हुई नजर आ रही है।
झामुमो सरकार अपराधियों के मामले में चुपी साध कर बैठी हुई है। सरकार में बैठे लोग मामले को रफादफा करना चाहते हैं, लेकिन भाजपा जनता के साथ खड़ी है। इस मामले को लेकर भाजपा जिला इकाई ने उपायुक्त गढ़वा से मांग किया है कि अविलंब
1) लखना गांव में सुनरकालो कुँवर चंद्रवंशी के हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
2) मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराया जाए।
3) पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।
(4) पिड़ीत परिवार को सुरक्षा मुहैया कराया जाए।
(5) ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पिकेट बनाया जाए।
(6) गढ़वा शहर में स्वर्ण व्यवसायी विजय सोनी पर गोली चलाने वाले अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि इस मांग को जनहित को देखते हुए अविलंब पुरा किया जाए, अन्यथा चरणबद्ध आँदोलन हमारी बाध्यता होगी।
जिसकी सारी जबावदेही जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की होगी।
मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, उपाध्यक्ष मुरलीश्याम सोनी, जिला महामंत्री संतोष दूबे, भाजयुमो जिला महामंत्री रीतेश चौबे, उपाध्यक्ष मनोज पाठक, मंत्री अविनाश पासवान, मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल महामंत्री अमित साव आदि शामिल थे।