whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27539508
Loading...


गरीबों व भगवान को उजाड़ कर डंपिंग यार्ड बनाना अनुचित: सत्येंद्र नाथ

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-20, 05:50 PM visibility 656
Share



गरीबों व भगवान को उजाड़ कर डंपिंग यार्ड बनाना अनुचित: सत्येंद्र नाथ
डंपिंग यार्ड के बारे में ग्रामीणों से जानकारी लेते पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी मंगलवार को ग्रामीणों के बुलावे पर सदर प्रखंड के सुखबाना गांव पहुंचे। पूर्व विधायक से ग्रामीणों ने गांव में बन रहे डंपिंग यार्ड को गांव से दूर दूसरे स्थान पर बनवाने का अनुरोध किया। ग्रामीणों की ओर से डंपिग यार्ड का किए जा रहे विरोध का उन्होंने समर्थन किया। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से मांग करते हुए कहा कि डंपिंग यार्ड को सुखबाना गांव से कहीं दूर बनवाया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि इससे पहले भी डंपिंग यार्ड का निर्माण करने के लिए परिहारा में स्थल चयन किया गया था। जिसका परिहारा के ग्रामीणों ने विरोध किया था। अब जिला प्रशासन वही काम सुखवाना में कर रही है।
प्रशासन द्वारा यहां के ग्रामीणों को विश्वास में लिए बिना ही निर्माण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। डंपिंग यार्ड के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में बंजर भूमि का चयन किया जाना उपयुक्त है। डंपिंग यार्ड के निर्माण से वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण भी होगा। जो आसपास के गांव के लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड के निर्माण से पहले ग्राम सभा करना आवश्यक है लेकिन यहां ग्राम सभा हुआ ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ग्रामसभा में ग्रामीण मौजूद ही नही हुए तो किस तरह का ग्रामसभा का आयोजन किया गया। उन्होंने ग्रामसभा को फर्जी करार देते हुए कहा कि डंपिंग यार्ड के लिए जो स्थल का चयन हुआ है। उसके बगल में शिक्षण संस्थान के अलावा काफी संख्या में ग्रामीणों का घर हैं।
साथ बगल में ही धार्मिक स्थल है। इसके बावजूद सरकार गरीब भूमिहीनों को जबरदस्ती बेघर करना चाहती है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं है। यह भावना से जुड़ा मामला है। यहां हजारों साल से भगवान शंकर स्थापित हैं। राज्य सरकार अब लोगों को विस्थापित करने के साथ भगवान को भी विस्थापित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके रहते ग्रामीणों के भावना के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नही होगी। वह ग्रामीणों को यहां से उजड़ने नहीं देंगे। उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्य सचिव से मिलकर इस समस्या के निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play