बंशीधर नगर (गढ़वा) : भाजपा नेता सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी के चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय में भवनाथपुर प्रखंड के बुका गांव निवासी सह समाजवादी नेता राजेंद्र रावत के निधन पर मंगलवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा को शांति व स्वजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि राजेंद्र रावत के निधन की खबर पाकर काफी मर्माहत हूं। इस खबर से काफी आघात पहुंचा है। राजेंद्र हमारे परम मित्र थे। हर सुख-दुःख में हम लोग साथ रहते थे। सूचना मिलने पर उनके घर पहुंच उनके पुत्र शैलेंद्र कुमार रावत, चंद्रजीत कुमार रावत सहित स्वजनों को ढाढस बंधाया।
कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब मृतक के स्वजनों के साथ हैं।
मौके पर सीताराम जायसवाल, अश्विनी कुमार, बुच्चु प्रसाद, सलीम अंसारी, मुन्ना गुप्ता, इस्माइल अंसारी, जियाहुल अंसारी, रमेश प्रसाद, सुनील कुमार, करमू प्रसाद आदि उपस्थित थे। मृतक के घर पहुंच शोक प्रकट करने वालों में रामचंद्र केशरी के साथ-साथ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, नारद मुनी बैठा, सलीम अंसारी, सोबराती खां, ओमप्रकाश कुशवाहा आदि का नाम शामिल है।