रमना (गढ़वा) : उपायुक्त राजेश पाठक ने सोमवार के अपराह्न पांच बजे रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरिक्षण किया।
उपायुक्त राजेश पाठक के साथ पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे, उप विकास आयुक्त सत्येन्द्र नारायण उपाध्याय के साथ श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्द्धन कुमार भी थे। राजेश पाठक ने बीडीओ हुलास महतो से बारी बारी पीएम आवास, मनरेगा, पेंशन व अंचल से जुड़ी मोटेसन, राजस्व संग्रह की जानकारी लिया
वहीं एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोत्रे ने थाना प्रभारी रणबिजय सिंह से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था, ट्रैफिक की जानकारी लिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अचानक पहुंचने के कारण पुछे जाने पर उपायुक्त राजेश पाठक ने कहां की समान्य दौरा है।
जबकि पिछले दिनों हुलास महतो के साथ घटी मारपीट की घटना की जानकारी वरिय अधिकारियों के द्वारा लिए जाने की चर्चा दबी जुबान हो रही थी।
मौके पर प्रधान सहायक सह नाजीर रामानुज शुक्ल, सीआई सुशील तिवारी के साथ सभी प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे।