मेराल : थाना अंतर्गत रेजो गांव में सोनू पांडे के आवास पर सार्व भौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सभा अध्यक्ष कृष्ण बिहारी पांडेय की अध्यक्षता में जिला सचिव दिलीप पाठक श्रीपति पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मेलन के दौरान संगठन एवं समाज को मजबूत करने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
मौके पर उपस्थित सचिव दिलीप पाठक, श्रीपति पांडेय, जुगल किशोर पांडेय, हरिद्वार में वीरेंद्र मिश्र इत्यादि लोगों ने संस्कार और संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को प्रेरित करते हुए आगे बढ़कर जिम्मेवारी लेनेे की बात कही।
ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष एसएन पाठक के निर्देशानुसार सम्मेलन के दौरान ग्राम संयोजक का चयन किया गया।
उपस्थित लोगों ने मनोज कुमार पाठक पिता स्वर्गीय मधेश्वर पाठक को सर्वसम्मति से ग्राम संयोजक चुना। मनोज कुमार पाठक ने दायित्व को संभालते हुए लोगों को आश्वस्त किया कि संगठन एवं समाज द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है उस का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जातीयता की भावना से बचते हुए जात, समाज, एवं नव युवकों के उत्थान के लिए अभिभावकों का सहयोग लेकर काम करूंगा।
मौके पर सोनू पांडेय, श्याम देव पांडेय, ब्रह्मदेव पांडेय, कमलेश मिश्रा, रंजीत कुमार पंडित, अतुल कुमार पांडेय, अमरेंद्र मिश्र, जयंत मिश्रा, सुमन मिश्रा, संजय पाठक, विश्वनाथ पंडित, संत गोपाल मिश्रा, राकेश मिश्रा, रामकृष्ण पंडित, शशि शेखर मिश्रा आदि उपस्थित थे।