धुरकी : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन मे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य लाभ के लिए पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना कुमार भारती व सदस्यों द्वारा हवन पूजन किया गया।
इस दौरान शिक्षकों ने अस्पताल में इलाजरत झारखंड के शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं पारा शिक्षकों ने कहा की शिक्षामंत्री जल्द स्वस्थ्य होकर काम पर लौटें इसके लिए हवन पूजन का आयोजन किया। साथ ही पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान के निमित्त बनी सेवा शर्त नियमावली की फाईल आगे बढ़े और पारा शिक्षकों का स्थायीकरण हो इसके लिए भी दुआ मांगी।
हवन पूजा शिक्षक मनोज पांडेय ने कराया। इस दौरान शिक्षक चंद्रशेखर राम, अवधेश यादव, उमेश गुप्ता, सतीश रजक, रामलाल चंद्रवंशी, विनय यादव, नरेश सिंह मौजूद थे।