भवनाथपुर : सोमवार को बिजली बिल बकाया होने पर विद्युत विच्छेद अभियान चलाकर कोन मंडरा और धनी मंडरा गांव में 115 लोगों की लाइन काटी गई। इन सभी लोगों पर प्रत्येक व्यक्ति पर दस-दस हजार रुपये से अधिक बिल बकाया था। जिस पर विभाग ने लाईन काटने की करवाई की।
एसडीओ ने सभी से बकाया बिल को अविलंब जमा करने का निर्देश दिया, ताकि उनका लाइन चालू हो सके, अन्यथा दुबारा बिजली जलाते पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी।

वहीं भवनाथपुर प्रक्षेत्र के जेई महादेव महतो ने उपभोक्ताओं से दस हजार से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वालों बिल भुगतान करने की अपील की है, अन्यथा उनका भी बिजली कनेक्शन विच्छेद करने की चेतावनी दी है।

छापेमारी अभियान में एसडीओ के साथ जेई महादेव महतो, मानव दिवस कर्मी उमेश प्रजापति, सुरेन्द्र मेहता, समीर लिंडा जूनियर लाइनमैन, अशोक कुमार, अकुशल श्रमिक शामिल थे।