भवनाथपुर : सोमवार को बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में भवनाथपुर यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव के अध्यक्षता में समाजसेवी नेता सह लेखक राजेन्द्र रावत के असमय निधन पर शोक सभा किया गया। जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। राजेन्द्र राउत हमलोगों के समाज के साथ साथ इस क्षेत्रों के सभी लोगो के लोकप्रिय नेता थे। उनका लगाव बच्चों के साथ साथ हर तबके के लोगों से था। साथ हीं हमारे समाज के वे अग्रणी नेता थे।
इस मौके पर मुखिया गोपाल यादव, यादव महासभा के प्रखंड महासचिव उमेश यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किये। शोक व्यक्त करने वालों में अनिल यादव, शैलेन्द्र यादव, नीतीश यादव, सतेंद्र यादव, प्रदीप यादव, सुशील यादव, सूर्यदेव राउत, कपिल देव यादव, मेघनाथ यादव, सुरेंद्र यादव, कृष्णा यादव, वीरेंद्र यादव, विजय राउत, रविप्रकाश यादव, सूर्यदेव यादव, राजनाथ राउत, विजय यादव, संजय यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।