whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544719
Loading...


नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष ने 10 दिनों से बंद पेयजल आपूर्ति योजना को चालू कराने का किया मांग

location_on गढ़वा access_time 12-Oct-20, 05:17 PM visibility 652
Share



नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष ने 10 दिनों से बंद पेयजल आपूर्ति योजना को चालू कराने का किया मांग


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में गढ़वा के पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार सिंह को ज्ञापन देकर विगत 10 दिनों से गढ़वा शहर की बंद पड़ी शहरी जलापूर्ति को अविलंब चालू कराने के संबंध में मांग किया। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि पिछले 10 दिनों से गढ़वा शहर में जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है, जिससे गढ़वा शहर के लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन के द्वारा यह मांग की गई कि शहरी जलापूर्ति को अविलंब चालू करा करकर पेयजल संकट से जूझ रहे गढ़वा शहर के नागरिकों को समस्या से निदान दिलाया जाए श्री कश्यप ने कहा कि जबकि स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री भी हैं फिर भी गढ़वा शहर के नागरिक पेयजल आपूर्ति के अभाव में कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं।
उन्होंने मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी चुनाव के समय गढ़वा शहर वासियों से पानी देने के नाम पर ही वोट माँगे थे। आज वही जनता को पानी के लिए तरशना पड़ रहा है। हम मांग करते हैं कि इस बात पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इस समस्या का निदान करें, ताकि नगर वासियों को पीने का पानी निर्बाध रूप से मिलता रहे। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, मनोज पाठक, राकेश शंकर गुप्ता, सोनू लाल शामिल थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play