मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग देवी धाम के परिसर में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर सोमवार को पूर्व मुखिया रामचंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। देवी धाम के प्रांगण में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
बैठक में सहमति बनी कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा गाया जारी दिशा निर्देश का भी अनुपालन किया जाएगा। गौरतलब हो कि हासनदाग में नवरात्र के दौरान श्री राम चरित्र मानस नवाभ परायण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। दुर्गा पूजा के आयोजन को संपन्न कराने के लिए कमेटी गठित की गई, जिसका अध्यक्ष पूर्व बिडीसी सुदर्शन विश्वकर्मा, सचिव रीझन चौधरी, उपाध्यक्ष देवनाथ चौधरी, संरक्षक मुखिया दुखन चौधरी, सुरेंद्र चौबे, मानदेव रजक को बनाया गया।

बैठक में बिट्टू चौबे, हरेंद्र चौधरी, मुन्ना चौबे, राकेश चौबे, अरुण चौबे, मुखलाल बैठा, सिवनाथ चौधरी, विवेकानंद चौबे, मानदेव चौधरी, अनिल चौधरी, रंजीत चौबे इत्यादि शामिल थे।