गढ़वा : प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ साह तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार यादव की उपस्थिति में पलामू प्रमंडल एवं गढ़वा जिले का विस्तार किया गया।
पलामू प्रमंडल कमेटी का विस्तार के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ साव के द्वारा प्रमंडलीय अध्यक्ष मुकेश कुमार भास्कर, प्रमंडलीय महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष, फिरोज अंसारी, धीरज कुमार सिंह तथा प्रमंडलीय सचिव कृष्णा यादव को प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया, तथा उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी भी दी गई।
इसी प्रकार राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन गढ़वा जिला का भी विस्तार किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, उपाध्यक्ष सोनू पाठक, सुनील कुशवाहा, विनय पाल, लाल भारती, तथा मंटू यादव को एवं जिला महासचिव बजरंग प्रसाद को तथा जिला सचिव राजकुमार साहू को बनाया गया।
इस मौके पर रामकिशन प्रसाद, मकबूल अंसारी, कमलेश पासवान, रानू गुप्ता, अशोक यादव दीपेंद्र शर्मा, नारायण सिंह, कमलेश पांडेय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।