गढ़वा : झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई-गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यालय का आज गढ़वा थाने के सामने निर्मित जिला परिषद के प्रांगण में कमरा नम्बर - 174 में उद्घाटन किया गया। जिला सचिव नागेन्द्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सरफुल्लाह अंसारी, संयुक्त सचिव आदित्य प्रसाद गुप्ता, सदर अनुमंडल गढ़वा के अनुमंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं नगर उंटारी अनुमंडल के उपाध्यक्ष देवेन्द्र राम की उपस्थिति में अनौपचारिक रूप से उदघाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों से अपील किया है कि भविष्य में आप अपनी किसी भी प्रकार की विभागीय समस्याओं को कार्यालय में आकर समस्या रख सकते हैं।