पांकी (पलामू) : घर में रंगरोगन करने के दौरान बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से मज़दूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मज़दूर पांकी थाना के ग्राम दुब का रहने वाला सुखबीर मिस्त्री बताया गया है। मृतक मज़दूर पांकी निवासी प्रेम सोनी नामक व्यक्ति के घर में रंगरोगन का काम अपने एक और मजदूर साथी के साथ मिलकर कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक काम में प्रयुक्त सीढ़ी लोहे का था और किसी तरह सीढ़ी घर में किये गए सर्विस वायरिंग के संपर्क में आ गया। किसी तरह एक मजदूर सीढ़ी से उतर गया, किन्तु सुखबीर करेंट के चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
सूचना मिलते ही पांकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच दुब पंचायत के मुखिया पति कामाख्या नारायण सिंह के सहयोग से मृतक को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेजा गया।