भवनाथपुर (गढ़वा) : घाघरा विद्यालय प्रांगण में रविवार को विस्थापित संघर्ष समिति भवनाथपुर का बैठक किया गया। जिसमें विस्थापित के विभिन्न समस्याओं को लेकर पिछले एक माह से चल रहे, आंदोलन पर चर्चा किया गया। भवनाथपुर व सेल आर एम डी प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर चर्चा किया गया। इसमें एक स्वर में बोला गया कि हमलोगों का आंदोलन अनरवत जारी रहेगा।

मुख्य संरक्षक सुशील चौबे, महासचिव रामविजय साह, सचिव यमुना राम, उपाध्यक्ष भरत साह व मिडिया प्रभारी दीपक जयसवाल, ददुली साह, जितेंद्र पाठक, अनिल साह, शनिचर अगरिया, बिंदु राम, चंद्रिका राम, मेघनाथ पासवान, शलधानी साह, रामनंदन भुइयां, बुधु भुइयां, रामबेलश पासवान, विजय, सहित झुमरी, सिंदुरिया, घाघरा, गोड़गाव, सरिया, चपरी सहित काफी संख्या में विस्थापित उपस्थित थे।