whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544802
Loading...


शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा, कोविड-19 के बंदिश के दायरे में करने का लिया गया निर्णय

location_on धुरकी। भवनाथपुर access_time 11-Oct-20, 07:16 PM visibility 658
Share



शांति समिति की बैठक में दुर्गा पूजा, कोविड-19 के बंदिश के दायरे में करने का लिया गया निर्णय


नूतन टीवी check_circle
टीम



धुरकी। भवनाथपुर : धुरकी : धुरकी थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा कोवीड-19 के गाइडलाइंस के तहत मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने प्रखंड मे दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक एवं आपसी भाईचारा के वातावरण के साथ मनाने की अपील समस्त किया। इस दौरान कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाने का निर्देश दिया गया। थाना प्रभारी ने बैठक मे कहा की इस वर्ष सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के निर्देशानुसार पूजा पंडाल में किसी तरह की कोई भब्य पंडाल या किसी तरह का तोरण द्वार या स्वागत गेट नहीं बनाया जाना है। वहीं सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन व पूजा समिति के द्वारा किसी प्रकार का खाद्य सामग्री का वितरण भी नहीं किए जाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक मे प्रमुख विनोद कोरवा जिप सदस्य जानकी सिंह व मुखिया लक्षमण यादव ने कहा की धुरकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जितने भी गांव आते हैं उक्त सभी गांवों मे पुर्व मे भी आपसी भाइचारा और सौहार्द के साथ मनाया गया है यहां की परंपरा आपसी भाईचारा का मिसाल है। बैठक मे उपप्रमुख प्रभु शंकर जायसवाल, भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष दामोदर जायसवाल मुखिया लक्षमण यादव, सत्यनरायण बैठा, पुर्व मुखिया महबूब अंसारी, हाजी जानमोहम्मद अंसारी, कुदूस अंसारी, योगेंद्र यादव, नितेश सिंह, तेजू कोरवा, पीएसआइ विवेक कुमार, कृष्णा रजवार, रौशन कुमार, राहुल कुमार, एएसआइ मनोज कुमार सिंह, आलोक कुमार मौजूद थे। भवनाथपुर (गढ़वा) : दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर ने उपस्थित सभी पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव को सरकार के द्वारा 22 बिंदुओं पर दिए गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। वहीं थाना प्रभारी सीबी प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र की किसी तरह की सूचना मिलने पर इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि उनपर समय रहते कारवाई किया जा सके। उन्होंने बैठक में सभी पूजा पंडाल के पदाधिकारियों को पंडाल छोटा तथा भीड़ कम लगाने जैसी कई दिशा निर्देश दिया गया तथा सभी का मोबाईल नंबर लिया गया। बैठक में मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व मुखिया केदारनाथ चौबे, विजय यादव, शंकर साव, सिकंदर कुमार, विजय साह, विश्वनाथ प्रसाद, मनोज कुमार, सुनील गुप्ता सहित लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play