whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27544851
Loading...


6 माह बाद खुला चर्च श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

location_on भंडरिया access_time 11-Oct-20, 06:53 PM visibility 662
Share



6 माह बाद खुला चर्च श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सी एन आई चर्च भंडरिया


हसनैन check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया में लोक डाउन के 6 माह के बाद ईसाई समुदाय की चर्च प्रार्थना सभा के लिए खोल दिए जाने के बाद रविवार को प्राथना के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले 6 माह से लोगों ने अपने घर में ही अकेले-अकेले आराधना कर रहे थे। जैसे ही सरकार का निर्देश आया धार्मिक स्थल खोल दिए गए हैं। इस पर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई। लोग सुबह 7:00 बजे ही भंडरिया सीएनआई चर्च में प्रार्थना के लिए जमा हो गए। सीएनआई चर्च भंडरिया के फादर जेम्स कुजूर ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार सोशल डिस्टेंशन का पालन करते हुए चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। लोगों में काफी उत्सुकता थी, लोग अपने घर में रहकर आराधना कर रहे थे, परंतु सब एक साथ मिलकर प्रार्थना किए जाने की सरकार के घोषणा पर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई।
उन्होंने कहा कि रविवार को पहली बार लोगों की अप्रत्याशित भीड़ जमा हो गई। लोगों के चेहरे खिले हुए थे। चर्च खुलने की खुशी साफ झलक रही थी। सभी लोग तैयार होकर 7:00 बजे चर्च पहुंच गए। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। और कोविड-19 से निजात दिलाने के लिए लोगों ने प्रार्थना भी की। खजूरी चर्च के फादर खुश्दिल, कैथोलिक चर्च कंजिया के फादर रोबोट, ने विशेष प्रार्थना सभा कराई, अन्य चर्चों में भी प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा धार्मिक स्थल खोल दिए जाने की घोषणा के बाद चर्च को साफ सफाई कर दी गई थी। इस मौके पर डेविड मिंज, डेविड गिद्ध, जेम्स कुजूर, लॉरेंस कुजूर, हरिदास तिर्की, प्रभु दयाल, पिटर गिद्ध, फरदनन्द टोप्पो, सुभावती कुजूर सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play