मेराल : श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग गढ़वा के तत्वाधान में निबंधित श्रमिकों के बीच अंग वस्त्र पैंट शर्ट एवं साड़ी का वितरण मेराल के गोंदा बाजार के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख विकास सिंह कुशवाहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, प्रखंड श्रमिक मित्र विकास कुमार अतहर अली, अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच पैंट शर्ट एवं साड़ी का वितरण कर किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख श्री कुशवाहा ने कहा कि श्रमिक मजदूरों के बीच निशुल्क श्रम विभाग से कपड़ा का वितरण करना काफी सराहनीय कार्य है, ऐसे मजदूर जो श्रम विभाग में निबंधन कराया हो उन्हें सेफ्टी कीट औजार सहायता योजना, मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति मात्री प्रसूति योजना, दुर्घटना बीमा योजना सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संगठित एवं असंगठित निबंधित मजदूरों को श्रम विभाग की ओर से दिलाई जा रही है, साथ ही उन्होंने अपील किया की ऐसे मजदूर जो निबंधन नहीं करवाएं हैं, वह श्रमिक मित्र से संपर्क कर अपना निबंधन करवा लें, तभी इन योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
इस कार्यक्रम को प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, अतहर अली ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सुरेंद्र गोस्वामी ने किया।
मौके पर उप मुखिया उदय मेहता, परशुराम, दीपक शाह, वार्ड पार्षद शिवनाथ कुशवाहा, रविंद्र नाथ गोस्वामी सहित निबंधित मजदूर उपस्थित थे।