केतार : आज केतार प्रखण्ड में केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के आकस्मिक निधन पर परसोडीह पंचायत के मुखिया अनिल पासवान के आवास पर उन्हीं के अध्यक्षता में शोक सभा किया गया।

इस दौरान मुखिया अनिल पासवान, बसपा नेता अजय वर्मा एवं अन्य लोगो ने स्व.रामविलास पासवान के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर मुखिया पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान की आकस्मिक निधन से एक अच्छे विचारक, समाजसुधारक, निपुण राजनीतिज्ञ की कमी खल रही है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि स्व.पासवान की आत्मा की शांति प्रदान करे साथ ही परिजनों को इस दुख की घड़ी साहस करने की शक्ति प्रदान करे। बसपा नेता अजय वर्मा ने कहा कि समाज एक प्रबुद्ध योद्धा को खो दिया है।
नम आंखों से भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम करना उद्देश्य नहीं है। स्व०रामविलास पासवान, जगदेव प्रसाद, कर्पूरी ठाकुर, भीम राव अम्बेडकर, कांशी राम, स्वामी नायकर जैसे प्रबुद्ध लोग दलित समाज में पैदा नहीं होते तो आज दलित समाज के लोग गला में हड़िया कमर में झाड़ू होता। इनलोगों ने समाज को सद्बुद्धि दिया है, समाज को मार्गदर्शन करने में अपना जीवन व्यतीत किया है।
इस मौके पर मुखिया अनील पासवान,रोजगार सेवक आलोक तिवारी, नागेंद्र ठाकुर, सुदीप गुप्ता, जगनरायनण मेहता, रामातार बैठा, प्रदीप गुप्ता, ज्वाला रजवार, बैजनाथ रजवार, मीरीज साह आदि उपस्थित थे।