भवनाथपुर (गढ़वा) : शनिवार को जूम ऐप के माध्यम से भवनाथपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय अरसली संकुल संसाधन केन्द्र के शिक्षकों के साथ सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के आयोजक सी.आर.जी (शिक्षक प्रा. वि. फूलवार) ने शिक्षकों से दीक्षा पोर्टल पर चल रहे शिक्षक -प्रशिक्षण का प्रतिपुष्टि प्राप्त किया, एवम प्रतिभागियों को बारी -बारी से अपने अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
शैक्षिक संवाद के अंतर्गत भाषा, गणित एवं शिक्षा -शास्त्र विषय को लिया गया था ।
भाषा पर चर्चा कामेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, गणित पर सुनील लाल एवं शिक्षा शास्त्र पर श्याम बिहारी लाल ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही अन्य प्रतिभागियों के द्वारा अपने अपने शिक्षण अनुभव व्यक्त किये गये।
कोरोना - काल में बच्चों को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से अधिगम पर जोर दिया गया।
अंत में शिक्षक वरूण चौबे के द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों को धन्यवाद दे कर शैक्षिक -संवाद की समाप्ति की गई।