whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27545059
Loading...


शांति समिति की बैठक में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा पूजा मनाने का लिया गया निर्णय

location_on रमना। बड़गड। कांडी access_time 10-Oct-20, 10:38 PM visibility 681
Share



शांति समिति की बैठक में सरकार के गाइडलाइन के अनुसार दुर्गा पूजा मनाने का लिया गया निर्णय


नूतन टीवी check_circle
टीम



रमना। बड़गड। कांडी : रमना : प्रखंड कार्यालय के सभागार में दशहरा पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह के उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पुजा समिति के सदस्यों के अलावे अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रणबिजय सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण व लाकडाउन के मद्देनजर दशहरा का त्योहार सादे समारोह व सादगी पुर्ण ढंग से मनाया जाना है। सरकार के मुख्य सचिव द्वारा पुजा को लेकर गाईड लाईन जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि हम सबों को उक्त गाईड लाईन का पालन करते हुये पुजा का आयोजन करना है। पंडाल का निर्माण किसी भी थीम पर नहीं किया जाना है, मेला का आयोजन, किसी तरह का सांस्कृतिक आयोजन नहीं किया जाना है।
पुजा पंडाल के समीप दुकाने नहीं लगानी है साथ ही डीजे साउंड का उपयोग, लाईटिंग, बंद पुजा पंडाल आदि का उपयोग नहीं करना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये पुजा अर्चना करें तथा मास्क, सेनेटाईजर आदी का प्रयोग अवश्य किया जाना चाहिये। उन्होंने लोगों से पुजा के दौरान शांति पुर्ण ढंग से रहने की अपील करते हुए अफवाहों से बचने का आग्रह किया है। प्रमुख मृत्युंजय कुमार सिंह ने लोगों से जारी दिशानिर्देश के अंतर्गत त्यौहार मनाने का आग्रह किया है। मौके प्रधान सहायक रामानुज शुक्ल, उप प्रमुख रविंद्र कुमार चौधरी आदि लोगों ने भी संबोधित किया|जबकि इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अखिलेश पासवान, रामचंद्र राम, कुलदीप पासवान, राकेश प्रसाद गुप्ता, मुन्ना सिंह, राकेश विश्वकर्मा, शमीम अंसारी, गुलाम रसूल सहित कई लोग उपस्थित थे।
बड़गड़ (गढ़वा) : स्थानीय मध्य विद्यालय के सभागार में दशहरा पर्व को लेकर शनिवार को शांती समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने की। बैठक में प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न पुजा समितियों के लोगों सहित अन्य समुदाय के लोग शामील हुए। बैठक में बीडीओ ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण व लाकडाउन के मद्देनजर दशहरा का त्योहार सादे समारोह व सादगी पुर्ण ढंग से मनाया जाना है। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव द्वारा पुजा को लेकर गाईड लाईन जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि हम सबों को उक्त गाईड लाईन का पालन करते हुये पुजा का आयोजन करना है। बताया गया कि पुजा के लिये पंडाल का निर्माण नहीं किया जाना है तथा मेला का आयोजन, किसी तरह का जागरण, रावण दहन, पुजा पंडाल के पास दुकाने नहीं लगानी है साथ ही डीजे साउंड का उपयोग, लाईटिंग, बंद पुजा पंडाल आदी का उपयोग नहीं करना है ।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये पुजा अर्चना करें तथा मास्क, सेनेटाईजर आदी का प्रयोग अवश्य किया जाना चाहिये। उन्होंने लोगों से पुजा के दौरान शांति पुर्ण ढंग से रहने की अपिल की। इस मौके पर ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा , जिप सदस्य रमेश सोनी, मुखिया प्रभा कुजुर, बीडीसी सुभाष गुप्ता, खुदाबक्स अंसारी, अजीज अंसारी, भष्कर सोनी, रिषु सोनी, आनंद सोनी, विजय प्रसाद, सियोन बाखला सहित विभिन्न पुजा समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। कांडी : कोरोना के कारण इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव फीका रहने वाला है। कांडी थाना में थाना प्रभारी रामअवतार की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने कोरोना के मद्देनजर सरकार के गाइडलाइन से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।
इस बार चार फीट से ऊंची दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण नहीं करने और पूजा स्थल पर बिजली और साउंड की व्यवस्था भी वर्जित है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, भाजपा नेता ललित बैठा, अजीज अंसारी, नीरज सिंह, एसआई लाल बिहारी रजक, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रॉबिंसन मुंड्री सहित कई लोग मौजूद रहे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play