whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27545107
Loading...


केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को दी गई श्रद्धांजलि

location_on बंशीधर नगर access_time 10-Oct-20, 10:01 PM visibility 684
Share



केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान को दी गई श्रद्धांजलि


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : झारखण्ड भाजपा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी के चेचरिया स्थित आवास पर शनिवार को भारत सरकार के मंत्री सह लोजपा के केंद्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री रामचंद्र केशरी ने कहा कि वे मेरे परम् मित्र थे। स्व0 पासवान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 1969 में जब राम विलास पासवान बिहार विधानसभा के सदस्य चुने गए थे, उस समय गढ़वा जिला भीषण अकाल की चपेट में था। अकाल के सवाल पर गढ़वा में प्रदर्शन करना था, इसकी सूचना जब उन्हें दिया वे गढ़वा आकर प्रदर्शन में भाग लिए साथ मे स्व0 पूरनचंद जी भी थे। गढ़वा एसडीओ द्वारा 108 क्विंटल गेहूं का वितरण कराया गया था।
इस तरह वे कई बार गढ़वा व नगर उंटारी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके निधन से देश की राजनीति की अपूर्णीयक्षति क्षति हुई है। देश ने एक योग्य व कर्मठ नेता खो दिया है। शोक सभा को ओमप्रकाश गुप्ता, अशोक सेठ, मथुरा पासवान, अब्बास अंसारी, रामेश्वर राम, शहरी मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क ने भी संबोधित किया। अंत में उपस्थित सदस्यों ने आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, अश्विनी प्रसाद, बूच्चू प्रसाद,मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सलीम अंसारी, अभय कुमार सोनी, सुजीत अग्रवाल, सोबराती खां, जियाहूल हक, हीरा प्रसाद, मो0 नई म अंसारी, संतोष कुमार, अनिरूद्ध पाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोकसभा का संचालन सेवानिवृत शिक्षक सीताराम जायसवाल ने किया।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play