गढ़वा : सदर थाना क्षेत्र के ग्राम अंचला नावाडीह में भोला भुईयां के 35 वर्षीय पुत्र उमेश भुईया अहरा का पानी निकालने गए थे। पानी निकालने के दौरान वह अहरा में बने नाला में जाकर फंस गया जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सदर प्रखंड गढ़वा के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार झा पहुंचे और शव को अहरा से बाहर निकालने के लिए जेसीबी की व्यवस्था करा कर शव को बाहर निकाला। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और संवेदना प्रकट की और तुरंत 20,000/- राशि की मदद उस पीड़ित की और पारिवारिक लाभ दिलाने के लिए संबंधित कर्मी को निर्देश दिया गया। इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना व्यक्त की तथा भविष्य में संभावित सभी सरकारी लाभ पहुंचाने की बात कही।