रमना(गढ़वा) : शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में बीडीओ हुलास महतो के साथ घटी मारपीट की घटना में हुलास महतो के आवेदन पर सिलीदाग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संध्या कुमारी और उनके भाई अशोक यादव पर कोविड 19 के दौरान शारिरीक दूरी का उलंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारने, जान मारने की धमकी देने, समान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। वहीं बीडीसी संध्या कुमारी ने बीडीओ पर गलत नियत से अभद्र व्यवहार करने और हाथ पकड़ने तथा नाजीर रामानुज शुक्ल, पंचायत सेवक मंगल यादव और जेई रणजीत वर्मा पर एक साथ मिलकर हत्या के उद्देश्य से गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की ओर से दिये गये आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।