कांडी : कांडी प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 185 किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया गया। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू पांडेय व बीटीएम रंजीत कुमार सिंह ने सभी किसानों के बीच दो-दो किलोग्राम सरसों के बीज का वितरण किया।
इस मौके पर बीटीएम ने कहा कि प्रखण्ड के किसानों के लिए सरकार द्वारा दी गई सरसों की बीज उच्च क्वालिटी के हैं।