भंडरिया : भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में भंडरिया सीआरसी की शैक्षिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैक्षिक संवाद में सीआरसी के दस विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुई।
जहाँ सीआरसी के शिक्षक नितेश कुमार ने शिक्षकों को जूम ऐप से संबंधित जानकारी विस्तृत रूप से देते हुए ऐप के प्रयोग की बारीकियों से अवगत कराया। साथ ही जूम ऐप पर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से शिक्षकों को जोड़कर शैक्षिक संवाद कराया गया। इस दौरान शिक्षक रतन रंजन के द्वारा दीक्षा ऐप पर किये जा रहे टीपीडी बेसिक कोर्स वन प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों को बेसिक कोर्स पूर्ण करने में आ रही कठिनाइयों का समाधान प्रशिक्षकों के द्वारा बताया गया।
सीआरपी बिजय कृष्ण के द्वारा ससमय बेसिक कोर्स वन पूरा करने का आग्रह किया गया, साथ ही इसके पश्चात बेसिक टू कोर्स भी करने की निर्देश दिया गया।

शैक्षिक संवाद में कुंवर सिंह, कामिल तिर्की, अवधेश प्रसाद, प्रभूदयाल मिंज, दिलीप तिवारी, देवनारायण सिंह, रामशकल चन्द्रवंशी, अलबिना एक्का, सुमिता कच्छप, केरोबिन बाड़ा, फानुस कुजूर, अरूण कुजूर, संजय गुप्ता सहित दर्जनों शिक्षक - शिक्षिका मौजूद थे।