बड़गड़ (गढ़वा) : प्रखण्ड अन्तर्गत टेहरी पंचायत के बिंजपुर गांव निवासी सीता कच्छप कच्चा मकान बीते दिन भारी बारिश के दौरान गिर कर धवस्त हो गया है। बताया गया कि सीता कच्छप को अभी तक सरकारी स्तर से किसी भी तरह का आवास का लाभ नहीं मिल सका है। बारिश के कारण अचानक उनके घर के धवस्त हो जाने के कारण उनके समक्ष रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
धाना मिंज का धवस्त घर
इधर परसवार पंचायत के गोठानी गांव निवासी धाना मिंज का कच्चा घर का मुख्य हिस्सा धरासाई हो गया है। इन्हें भी अभी तक सरकारी आवास का लाभ नहीं मिला है। बताया गया कि वर्तमान में धाना मिंज मुर्गी पालने वाले घर में शरण लिये हुए हैं। प्रभावित लोगों ने जिले के उपायुक्त से आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।