भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना पुलिस ने बीती रात्रि गुप्त सूचना मिलने पर जुआ अड्डा पर छापेमारी किया। परंतु शातिर जुआरी अपने तगड़े नेटवर्क के कारण रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे।
बताते चलें कि इन दिनों थाना क्षेत्र में जुआरियों के पांच से दस की संख्या में लुका - छिपी जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। परन्तु दिन में जुआरियों का सक्रिय स्पाई के कारण पुलिस के पकड़ से दूर है। परन्तु लगातार पुलिस के गश्ती अभियान सक्रिय होने के कारण जुआरी अब रात्रि में अतिसंवेदनशील जगहों पर भी जुआ खेलने से बाज नहीं आ रहे हैं।
थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि कोन मंडरा के बगल के चीपली पहाड़ी पर आठ दस लोग जुआ खेल रहे हैं।
प्राप्त सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर पुलिस एक किमी दूर रात के अंधरे में छापामारी की परन्तु नजदीक पहुंचते ही सभी पहाड़ी पर से भागने में सफल रहे। परन्तु पुलीस के द्वारा लगातार छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब जुआरियों की खैर नहीं है। हर कीमत पर बहुत जल्द पकड़े जाएंगे। छापेमारी अभियान में संजय वेदिया, रणजीत महतो, अनुज सिंह व पुलिस के जवान शामिल थे।