भवनाथपुर (गढ़वा) : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बीडीओ रविन्द्र कुमार के उपस्थिति में भवनाथपुर कर्पूरी चोक के पास से पांच किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि बीडीओ रविन्द्र कुमार के द्वारा इस मामले को लेकर तीन लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें छविलाल साह पिता हीरा लाल साह, दिनेश साह पिता लक्ष्मण साह, मुन्ना गुप्ता पिता वासुदेव गुप्ता, सभी गांव कोन मंडरा वर्तमान में भवनाथपुर कर्पूरी चौक निवासी हैं। गिरफ्तार में दिनेश साह एवं मुन्ना साह है व छविलाल साह फरार बताया जाता है। छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी सीबी सिंह, पुअनि रणजीत महतो, एएसआई अनुज सिंह सहित जवान शामिल थे।