whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27545315
Loading...


झाप्र सेवा संघ ने रमुना बीडीओ के साथ दुर्व्यवहार की घटना की निंदा करते हुए किया गिरफ्तारी की मांग

location_on गढ़वा access_time 10-Oct-20, 04:39 PM visibility 664
Share



झाप्र सेवा संघ ने रमुना बीडीओ के साथ  दुर्व्यवहार की घटना की निंदा करते हुए किया गिरफ्तारी की मांग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ जिला इकाई गढ़वा की बैठक उप विकास आयुक्त गढ़वा -सह- अध्यक्ष जिला इकाई सत्येंद्र नारायण उपाध्याय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमना हुलास महतो के द्वारा बताया गया कि कल दिनांक 9 अक्टूबर 2020 को करीब अपराहन 1:00 बजे जब वे प्रखंड कार्यालय कक्ष में बैठकर कार्य कर रहे थे उसी समय सिली दाग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य संध्या कुमारी पिता स्वर्गीय जोखू यादव ग्राम- छपरदगा पोस्ट- सिलीदाग, थाना- रमना 25-30 लोगों के साथ समूह में कार्यालय कक्ष में जबरन प्रवेश कर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री महतो के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
तत्पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, जयवर्धन कुमार सूचना प्राप्त होते ही प्रखंड कार्यालय में पहुंचे एवं थाना प्रभारी तथा अन्य कर्मियों से घटना की जानकारी प्राप्त की तदोपरांत थाना रमुना में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमना के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई जिसकी प्राथमिकी संख्या- 115/2020, दिनांक 09.10.2020 है, जो भारतीय दंड विधान की धारा 188/323/353/427/507/506/34 के अंतर्गत दर्ज है। बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई कल दिनांक 9 अक्टूबर 2020 को हुलास महतो प्रखंड विकास पदाधिकारी रमुना के साथ संध्या कुमारी पंचायत समिति सदस्य पंचायत सिलिदाग एवं अन्य के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की भर्त्सना करती है। बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई जिला प्रशासन से मांग करती है कि उक्त व्यक्ति एवं अन्य की अविलंब गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके विरुद्ध अग्रेत्तर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एवं सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कर्मियों के भयमुक्त वातावरण में कार्य करने हेतु समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।
अंचल गार्डों की उपलब्धता कम से कम 1-4 के सशस्त्र बल के रूप में अविलंब कराई जाए तथा सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में 16 कैमरा युक्त नाइट विजन लॉन्ग रेंज बुलेट कैमरा का अधिष्ठापन हेतु मशीन एवं उपकरण में अतिरिक्त आवंटन उपलब्ध कराया जाए। बैठक में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई केंद्रीय इकाई से मांग करती है कि सरकार के स्तर पर इस मामले को उठाते हुए उक्त प्राथमिकी के आलोक में आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई कराई जाए एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों की सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था हेतु उचित प्रयास किया जाए। उपरोक्त सभी प्रस्ताव को सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किया। बैठक के दौरान सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी तथा कार्यपालक दंडाधिकारी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play