धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी 10+2 उच्च विद्यालय मे अध्ययनरत छात्राओ का सत्र 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जानकारी देते हुए विद्यालय की वार्डन सबीना कच्छप शिक्षिका श्रद्धा व अकाउंटेंट खुशी सिन्हा ने सामुहिक तौर से बताया की ऑनलाइन आवेदन करने प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरूआत कर दी गई है। विद्यालय में अध्ययन करने वाली सभी छात्राएं विद्यालय से पंजियन फाॅर्म प्राप्त कर सकती हैं तथा निर्धारित अवधि तक फाॅर्म को भरकर विद्यालय मे जमा कर सकती हैं। शिक्षिकाओं ने यह भी बताया की निर्धारित अवधि तक अगर फाॅर्म किसी कारण नहीं भरा जाता है तो बाद में वह छात्राएं फाॅर्म नहीं भर सकती हैं।
उन्होंने कहा की बाद में फिर इसकी जिम्मेवारी विद्यालय प्रबंधन पर नही होगी। शिक्षिकाओं ने बताया की पंजियन फाॅर्म भरने के लिए छात्रा का हाल में लिया गया पासपोर्ट साइज का फोटो एक रंगीन और एक सादा स्कूल ड्रेस में व छात्रा की जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ मोबाइल नंबर अंकित करना अनिवार्य है। वहीं फाॅर्म आवेदन में लिए गए विषयों को भविष्य में किसी भी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं रहेगी।