श्री बंशीधर नगर आपदा राहत दल और गढ़वा दृष्टि के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम को लेकर गुरुवार को समाजसेवी सह आपदा राहत दल के उपाध्यक्ष राजीव कमलापुरी ने जंगीपुर के उरांव टोला में दो सौ लोगों के बीच रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा आर्सेनिक एल्बम 30 व मास्क का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दवा का सेवन करने की जानकारी विस्तार से दिया। उन्होंने कहा कि आज लोग कोरोना महामारी से परेशान हैं। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए आयुर्वेदिक दवा आर्सेनिक एल्बम का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दवा का सेवन करने से लोगों के शरीर में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोगों के घर घर जाकर दवा का नि:शुल्क वितरण करना है, ताकि सभी लोग स्वस्थ्य रहे।
श्री कमलापुरी ने लोगों से समाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाकर बाहर निकलने तथा सेनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील किया।
मौके पर आपदा राहत दल के उपाध्यक्ष उज्ज्वल विश्वकर्मा, दीपक पटेल, बेचन उरांव, सुनील उरांव राकेश कुमार ठाकुर, अरुण कुमार विश्वकर्मा, भारती रंजन विश्वकर्मा, गोलू ठाकुर, आशीष ठाकुर, अभिजीत ठाकुर, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।