श्री बंशीधर नगर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में नगर उंटारी प्रखंड में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड स्वयंसेवक अभिषेक कुमार चौबे के द्वारा युवाओं को कोरोना वायरस से सतर्क रहने, इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान में रखने, सदैव मास्क पहनने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर केंद्र के स्वयंसेवक ने कहा कि आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए शपथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत आज प्रखंड के सभी युवा मंडलों के द्वारा शपथ लिया गया कि हम सब की जिम्मेदारी है कि घर से बिना मास्क पहने बाहर नहीं निकलें।
कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जायें। याद रखें। हमारी सतर्कता ही कोरोना वायरस से सुरक्षा का प्रथम कवच है।
शपथ लेने वालो में प्रखंड स्वयंसेवक के अलावे, प्रगति किशोर युवा मंडल जंगीपुर के अध्यक्ष उज्ज्वल विश्वकर्मा, राकेश कुमार, गोलू कुमार, भगत सिंह युवा मंडल पाल्हे कला के अध्यक्ष गोविंद कुमार, सचिव शशि कुमार, रामस्वरूप कुमार, दीपक कुमार, रिशु कुमार, गोलू कुमार, सीटू कुमार, अंश युवा मंडल गरबांध के अध्यक्ष पंकज कुमार सहित क्षेत्र के सभी युवा मंडल के सदस्यों ने शपथ लिया।