whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265185
Loading...


भीम आर्मी व भारत एकता मिशन ने हाथरस कांड के विरोध में श्री बंशीधर नगर में निकाला कैंडल मार्च

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 08-Oct-20, 05:28 PM visibility 661
Share



भीम आर्मी व भारत एकता मिशन ने हाथरस कांड के विरोध में श्री बंशीधर नगर में निकाला कैंडल मार्च


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुई घटना के विरोध व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भीम आर्मी, भारत एकता मिशन के तत्वाधान में बुधवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च मंगरदह ग्राम में राजेन्द्र मेहता के घर से निकलकर मंगरदह ग्राम होते हुए सरहसताल ग्राम के सीमा तक पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कैंडल मार्च में उपस्थित लोगों ने यूपी के योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी.. योगी सरकार इंसाफ दो इंसाफ दो.. मनीषा बहन हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा है, भीम आर्मी मैदान में, जय भीम, जय भीम के नारे लगाते हुए इंसाफ की मांग किया है। कैंडल मार्च में उपस्थित लोगों ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ पोस्टरों में रह गया हैं। जितेंद्र कुमार ने कहा कि दलित समाज की लड़की को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से आरोपितों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। अंत में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के सदस्यों के द्वारा मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अध्यक्ष अजित कुमार, उमाशंकर कुमार, अरुण कुमार, मनीष कुमार, श्रीकांत राम, अनिल राम, जितेंद्र, रामकेवल राम, कामेश्वर राम, श्यामा राम, प्रयाग राम, चतुरी राम, अभिमन्यु राम, राजेन्द्र राम, संतु राम, सरदार राम, सुनील राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play