गढ़वा : जय भवानी संघ संघत मुहल्ला के द्वारा आज दुर्गा पूजा पंडाल बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया। जय भवानी संघ अपने 31 वाँ दुर्गा पूजा मनाने हेतु उत्तराखंड प्रदेश के केदारनाथ धाम का मंदिर का प्रारूप इस वर्ष बनवा रहा है।
इस पंडाल को बनाने हेतु बंगाल से आये कलाकार उमेश महतो के नेतृत्व में हीरा लाल महतो, द्वारिका महतो, कृष्णपद महतो, संजीत महतो, विनोद महतो कुल 6 लोगों के टीम द्वारा किया जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जय भवानी संघ के संयोजक मुरली श्याम सोनी संरक्षक - ओम प्रकाश कांस्यकर, अनिल सोनी, सतीश कुमार गुप्ता, अनिल कश्यप, जय भवानी संघ के अध्यक्ष विनय कांस्यकर की पूरी टीम भूमि कार्यक़म में सम्मिलित हुए।