रेहला : पलामू जिले के रेहला थाना में एसआई के पद पर कार्यरत सुरेश आचार्या बुधवार की सुबह से लापता है। मिली जानकारी के अनुसार श्री आचार्या विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और थाना में किसी से कुछ बात-चीत नहीं कर रहे थे। वह गुमशुम की तरह रह रहे थे।वहीं इनके लापता होने की सूचना पर विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुरजीत कुमार, थाना प्रभारी लालजी यादव सदलबल के साथ खोजबीन करने में लगे हुए थे।
हालांकि गुरुवार की सुबह, सुरक्षित मिल गए रेहला थाने से लापता जमादार सुरेश आचार्या। कोयल नदी में एक टापू पर बैठे थे। लेकिन दिमागी हालात ठीक नहीं बताया जा रहा है। मेडिकल जांच कराने के लिए सीएचसी विश्रामपुर भेजे गए।