धुरकी : धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्पुरी चौक और बाजार समिती में माँ दुर्गा की मूर्ति को अंतीम रूप देने में मूर्ति कलाकार इन दिनों तेजी से जुटे हुए हैं। धुरकी प्रखंड मुख्यालय के सबसे चर्चित कर्पूरी चौक के चौपाल में मिट्टी की मूर्ति को देवी का रूप बनाने वाला कलाकार मकरी गांव निवासी श्रवण प्रजापति ने बताया कि वह पांच वर्षों से मूर्ति बनाते हैं, कलाकार ने बताया की पिछले वर्ष अकेले पचास मूर्ति बनाए थे, वहीं इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण उन्हें अभी तक मात्र 20 मूर्ति बनाने के लिए ही ऑर्डर मिले हैं।