लेस्लीगंज (पलामू) : पलामू एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर लेस्लीगंज पुलिस ने मेदिनीनगर पांकी मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुपहिया वाहनों के चालक, जो बगैर हेलमेट, मास्क के चल रहे थे वैसे लोगों को हेलमेट, मास्क, ड्राविंग लाइसेंस व गाड़ी के सभी कागजात लेकर चलने की हिदायत देकर छोड़ा गया। जबकि टेम्पू चालको को निर्धारित किराया व पैसेंजर लेकर चलने की हिदायत दी गयी और यात्रियों से अधिक किराया वसूलने पर भाड़ा वापस कराया गया।