भवनाथपुर : थाना पुलिस ने बुधवार को साप्ताहिक बाजार के दिन भवनाथपुर बाजार परिसर से ओवर लोड पांच वाहन को जब्त कर थाना लाई व सबका चालान के लिए श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजा है। जिसमे एक कमांडर, दो ऑटो व दो बाईक शामिल है। थाना पर प्रभारी सीबी सिंह ने बाजार परिसर में वेवजह ठेला व फुटपाथ दुकान वालों को हिदायत देते हुए सभी दुकानों को भी हटाते हुए बाजार के दिन भीड़ लगाने को साफ मना कर दिया है। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने ट्रिपल सवारी, कमांडर ऑटो में राज्य सरकार के गाइड लाईन के अनुसार सवारी ढोने के निर्देश दिया है।