गढ़वा : लायंस सेवा सप्ताह के पांचवे दिन लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन के द्वारा आज हनुमान मंदिर रंका मोड़ पर पूर्व अध्यक्ष लायन जय शंकर ब्रेजियर के पुत्र मोहित ब्रेजियर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में फूड फॉर हंगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 150 लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में रीजन चेयरमैन अमित कश्यप, अध्यक्ष लायन हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सचिव विनय कश्यप, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, संतोष अग्रवाल, परमानन्द केशरी, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो अनूप कुमार आदि उपस्थित थे।