गढ़वा : थाना के ग्राम जरगड़ में आदर्श नवयुवक कला केंद्र दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बली राम चंद्रवंशी के अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के मनाने के लिए बैठक की गई। जिसमें कोरोना महामारी में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा पाठ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ पूजा समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अजय ठाकुर को अध्यक्ष, सचिव मिथलेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुनील पासवान, उपाध्यक्ष अखिलेश साव, उपसचिव बिनोद पासवान संरक्षक लाईची ठाकुर को बनाया गया ।
मौके पर सदस्य लव कुमार, महेंद्र ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, महेश राम सूचना मंत्री, राजेश राम आदि लोग उपस्थित थे।