गढ़वा : थाना हरैया में दुर्गा पूजा को लेकर नवयुवक संघ हरैया के सदस्यों ने एक बैठक कर कमिटी का गठन किया, जिसमें सर्वसम्मति से विशाल सिंह को अध्यक्ष, ब्रजेश सिंह को उपाध्यक्ष, हरेन्द्र सिंह को सचिव, सत्यप्रकाश पासवान को उपसचिव एवं लवकुश कुमार व चंदन सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इस बैठक में पिछले वर्ष की समीक्षा की गई और इस पूजा को लेकर विचार-विमर्श किया गया एवं शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में धूमधाम से मनाई जाए, तय हुआ।
इस दौरान शुभम सिंह, सूरज कुमार, सौरभ सिंह, अमन सिंह, अजय बिंद, विक्की कुमार, राहुल कुमार, आकाश कुमार आदि स्थानीय लोगों उपस्थित थे।