मेराल : झारखंड मुक्ति मोर्चा के मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद की तबियत शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। उन्हें आनन-फानन मे मेराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। चिकित्सा प्रभारी दीपक सिन्हा ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची जाने की सलाह दी। उनके परिजनों ने रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जांच उपरांत पेट में पैंक्रियाज के थैली में लीकेज होने की रिपोर्ट आई। डॉक्टरों ने शनिवार की रात्रि सफल ऑपरेशन करते हुए उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया।
इसकी सूचना मिलते ही सूबे के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेडिका हॉस्पिटल पहुंचकर उनका हाल चाल लिया एवं बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से बात किया।
पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद की पार्टी में अलग पहचान है।उन्होंने शिबू सोरेन के जमाने से गढ़वा जिला के एकमात्र निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। जो एक लंबे संघर्ष के बाद आज उनकी पार्टी अपने जिला में फल फूल रही है।