भवनाथपुर (गढ़वा) : थाना पुलिस के द्वारा रविवार को देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर भवनाथपुर से श्री बंशीधर नगर की ओर जा रही एक बोलेरो गाड़ी न UP64, AF 8761 का पीछा करते हुए गाड़ी में एक महिला व चालक के साथ लगभग 56 किलो गांजा जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गया गाड़ी का चालक, यूपी शक्ति नगर के खडीहा बाजार निवासी सीता राम साहनी, पिता रामचन्द्र साहनी व महिला सिमा देवी, पति धनंजय गुप्ता, अरसली दक्षिणी बनखेता की है।

छापेमारी में थाना के एस आई रणजीत महतो, सहदेव कुमार साव, व पुलिस के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी ने अभी कुछ भी बताने से इनकार किया है। जबकि पकड़े गए आरोपियों से पूछ-ताछ जारी है।