गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के हरिद्वार के रहने वाली एक लड़की के साथ शादी के झांसा देकर शरीरीक संबंघ बनाने के आरोप में गढ़वा थाना क्षेत्र के रॉकी मोहल्ला निवासी अजय गुप्ता के पुत्र आदित्य प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि दोनों की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुआ था। इसके बाद दोनों आपस में बात विचार करते रहे। बात विचार के दौरान पीड़िता को शादी का झांसा दे कर उसके साथ गढ़वा आने पर शारीरिक संबंघ बनाते रहा। पीड़िता ने बताया कि आदित्य प्रकाश गुप्ता के द्वारा शादी को लेकर उसने अपने माता - पिता को बड़ी कठिनाई से राजी किया था, लेकिन जब आदित्य प्रकाश गुप्ता से शादी करने की बात की तो वह शादी करने से मुकर गया।
इसके बाद वह गढ़वा पहुंचकर उसे अपने साथ शादी करने के लिए कहे गए वायदे के अनुसार बातचीत करनी चाही, लेकिन दोनों के बीच नोंक- झोंक हो गया तथा आदित्य प्रकाश शादी करने से मना कर दिया।
पीड़िता ने आदित्य प्रकाश गुप्ता के विरुद्ध गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आदित्य प्रकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है एवं पीड़िता को मेडिकल के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है।